मुख्य पार्षद ने नली-गली योजना का किया शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 7:27 PM
मुख्य पार्षद डेजी कुमारी ने नली-गली योजना का शिलान्यास फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट अनावरण कर किया.
बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या चार व 13 में शुक्रवार को नगर परिषद मुख्य पार्षद डेजी कुमारी ने नली-गली योजना का शिलान्यास फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट अनावरण कर किया. इस मौके पर मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री गली-नली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत वार्ड संख्या चार में 13 लाख 11 हजार पांच सौ रुपये की लागत से संजीव सिंह दूध समिति से अरुण सिंह के घर होते हुए नवीन सिंह के घर तक सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या 13 में 12 लाख छह हजार सात सौ रुपये की लागत से शिवाला से श्यामसुंदर सिंह के घर तक सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य किया जाना है, जो अत्यंत ही जनकल्याणकारी योजना है, इसको लेकर वार्ड के ग्रामीण बहुत दिनों से मांग करते आ रहे थे. उन्होंने बताया कि तय समय पर नाले एवं सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण पूरा हो जायेगा. मौके पर नप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, वार्ड पार्षद रानी देवी, मृदुला देवी, अमित शंकर, प्रेमचंद कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार, संजीव सिंह, रौशन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










