आज से चैत्र नवरात्रा शुरु, भक्ति का माहौल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Mar 2026 6:29 PM

विज्ञापन

भाष्कर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का आरंभ गुरुवार प्रात: 6 बजकर 40 मिनट पर हो रहा है. प्रतिपदा अमावश्या से क्षयवती अनुदया है

विज्ञापन

चैत्र प्रतिपदा प्रात्र 6 बजकर 40 मिनट पर होगा आरंभ

26 को महाअष्टमी व 27 को होगी रामनवमी

लखीसराय

नव संवत 2083 मीन लग्नोदित श्री भाष्कर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का आरंभ गुरुवार प्रात: 6 बजकर 40 मिनट पर हो रहा है. प्रतिपदा अमावश्या से क्षयवती अनुदया है. उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए पंडित अवधेश पांडेय ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही विधाता ने श्रृष्टि का आरंभ किया था. मत्स्यावतार तथा सतयुग का आरंभ भी हुआ था. इस संवत्सर के राजा गुरु और मंत्री मंगल है. उन्होंने कहा कि चैत्र वासंतीय नवरात्र का आरंभ गुरुवार से लेकर 26 मार्च को महाअष्टमी व्रत एवं 27 मार्च को श्री रामनवमी महोत्सव के साथ पूर्ण होगा. अपने जीवन को ऊर्जावान, प्रकाशवान, संतति एवं आरोग्यता प्राप्ति हेतु चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ताम्रपात्र में रक्चंदन पुष्पादित से सूर्यनारायण को अर्घ्य प्रदान करते हुए नये वर्ष को आरां करना अत्यंत ही उत्तम माना गया है. उन्होंने बताया कि 22 मार्च से छठ व्रत आरंभ होकर 25 मार्च को उदया अर्घ्य के साथ संपन्न होगा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन