पहली बार जिले में बना सीबीएसई कॉपी मूल्यांकन केंद्र
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:19 PM
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इस वर्ष आयोजित वार्षिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक परीक्षा के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिला में प्रथम बार केंद्र बनाया गया है
जिला मुख्यालय स्थित नाथ पब्लिक स्कूल का किया गया चयन लखीसराय के अलावा जमुई जिलों के मूल्यांकनकर्ताओं ने शनिवार से शुरु किया कॉपी मूल्यांकन का कार्य लखीसराय. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इस वर्ष आयोजित वार्षिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक परीक्षा के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिला में प्रथम बार केंद्र बनाया गया है. इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा कॉपी के मूल्यांकन के लिए नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय का चयन किया गया. नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय मूल्यांकन केंद्र में वर्ग दशम से हिंदी तथा सामाजिक विज्ञान की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा लखीसराय जिला को प्रथम अवसर प्राप्त होने की खुशी में नाथ पब्लिक स्कूल की केंद्राधीक्षक विनीता सिन्हा, संस्था के संस्थापक विश्वनाथ प्रसाद, नाथ अभिनव समेत सभी व्यक्तियों ने आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त की है. मूल्यांकन कार्य हेतु केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नामित मूल्यांकनकर्ताओं ने शनिवार को अपना योगदान देकर मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी है. जिसमें लखीसराय के जिले के अलावा जमुई जिले से भी मूल्यांकन के लिए मूल्यांकनकर्ता उपस्थित हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










