गंगा में डूबी युवती का 18 घंटे बाद मिला शव
जैतपुर गंगा घाट पर रविवार की शाम स्नान के दौरान 22 वर्षीय युवती निहारिका कुमारी गहरे पानी में डूब गयी थी. जिसके शव को करीब 18 घंटे की तलाश के बाद सोमवार को चेतन टोला के पास गंगा नदी से बरामद किया गया.
बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट पर की घटना पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम बड़हिया. थाना क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट पर रविवार की शाम स्नान के दौरान 22 वर्षीय युवती निहारिका कुमारी गहरे पानी में डूब गयी थी. जिसके शव को करीब 18 घंटे की तलाश के बाद सोमवार को चेतन टोला के पास गंगा नदी से बरामद किया गया. मृतक की पहचान जैतपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की पुत्री के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार निहारिका रविवार को गंगा घाट पर स्नान करने गयी थी, तभी वह अचानक गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. घटना के बाद बड़हिया पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर खोज अभियान चलाया. सोमवार को खोज बिन के बाद उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










