प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में बच्चों के रक्त समूह की जांच
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 Mar 2026 6:01 PM
प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में सोमवार को छात्र-छात्राओं के रक्त समूह की जांच शिविर का आयोजन किया गया
बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में सोमवार को छात्र-छात्राओं के रक्त समूह की जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख एवं निजी खर्च से आयोजित रक्त जांच शिविर में कुल 85 छात्र-छात्राओं के रक्त समूह की जांच पैथोलॉजिस्ट मनीष कुमार द्वारा की गयी. इस संबंध में प्रधान शिक्षक श्री झा ने बताया कि अपार कार्ड एवं यू-डायस कोड व पहचान पत्र में रक्त समूह का उल्लेख अनिवार्य है, जिसमें संपूर्ण पारदर्शिता के रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि छात्रों को सुविधा हो. रक्त जांच के उपरांत छात्रों को इसका प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा. इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं के भी रक्त समूह की जांच की गयी. विद्यालय प्रधान द्वारा रक्त जांच शिविर के आयोजन की अभिभावकों द्वारा प्रशंसा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










