सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Apr 2026 10:47 PM
विज्ञापन
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को मां बाला त्रिपुर सुंदरी रक्तदान समूह के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया
विज्ञापन
बड़हिया/लखीसराय.
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को मां बाला त्रिपुर सुंदरी रक्तदान समूह के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. आयोजन बड़हिया के पूर्व थानाध्यक्ष स्व. चंदन कुमार और डुमरी के समाजसेवी स्व. अनुज सिंह उर्फ पिंटू की स्मृति को समर्पित रहा. शिविर की सबसे खास और प्रेरक झलक तब सामने आयी, जब बड़हिया निवासी शशिकांत मिश्रा ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह पर रक्तदान कर सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा कि “खुशी के इस खास दिन को किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने से बेहतर और क्या हो सकता है.” उनकी इस पहल की मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की. शिविर में कुल पांच लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत दोनों हस्तियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व पर जागरूक किया गया. समूह के संचालक रोशन कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी के लिए नई जिंदगी बन सकता है. उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की. चिकित्सकीय टीम की देखरेख में सभी आवश्यक जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया. मौके पर ब्लड बैंक पर्यवेक्षक डॉ. जेके लाल, डॉ. श्रीनिवास शर्मा, डीपीएम अरविंद कुमार राय, लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुमार, कार्यपालक सहायक आनंद कुमार व काउंसलर गुड्डू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










