सूर्यगढ़ा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 11 Mar 2026 5:57 PM
सूर्यगढ़ा प्रखंड के तीन संकुल केंद्रों सूर्यगढ़ा,मानिकपुर एवं महेशपुर से चयनित 28 बच्चों ने हिस्सा लिया.
-इस प्रतियोगिता में तीन संकुल केंद्रों के 28 बच्चे हुए शामिल -स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला निबंध क्विज एवं भाषण की प्रतियोगिता हुई, अव्वल प्रतिभागी को मेडल देकर किया गया सम्मानित सूर्यगढ़ा. प्रखंड संसाधन केंद्र सूर्यगढ़ा में बुधवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. मुख्य उद्देश्य छात्रों में देश के विभिन्न राज्यों की भाषा, खान पान, पहनावा, कला व संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था. यहां भाषण, क्विज़, निबंध, रंगोली एवं चित्रकला जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. यहां सूर्यगढ़ा प्रखंड के तीन संकुल केंद्रों सूर्यगढ़ा,मानिकपुर एवं महेशपुर से चयनित 28 बच्चों ने हिस्सा लिया. इन संकुल केंद्रों के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता एवं ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता ने विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. सफल होने वाले बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता में प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा के छात्र अंकुश एवं अभय एवं जबकि मध्य विद्यालय मानिकपुर की गुंजन कुमारी एवं आरती कुमारी संयुक्त रूप से पहले तथा प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर के अभिनव मेहता दुसरे स्थान पर है. भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर के गौतम राज पहले स्थान पर रहे, जबकि मध्य विद्यालय मानिकपुर की रिया सिन्हा दूसरे स्थान पर रही. निबंध प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर की वर्षा कुमारी पहले स्थान पर रही जबकि प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर की सिमरन कुमारी दूसरे स्थान पर रही. क्विज प्रतियोगिता में प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा के अंकुश कुमार पहले तथा प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर की वर्षा कुमारी दूसरे स्थान पर रहे. मौके पर मध्य विद्यालय मानिकपुर के प्रधानाध्यापक श्री प्रसाद महतो, बीइडीएमसी डाटा ऑपरेटर रोशन कुमार, अनिल सिंह, राम प्रकाश कुमार सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










