ePaper

डोर टू डोर वोटरों का सत्सापन करेंगे बीएलओ

Updated at : 28 Jun 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
डोर टू डोर वोटरों का सत्सापन करेंगे बीएलओ

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन, पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को ले बैठक हुई

विज्ञापन

लखीसराय.

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन, पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को ले बैठक हुई. जिसमें डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसका उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में सम्मिलित करना एवं अयोग्य मतदाताओं का नाम विलोपित करना है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में सभी बीएलओ सक्रिय रहेंगे और निर्वाचन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे. नये युवाओं का 18 वर्ष की आयु पुरी कर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना, इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. बिहार राज्य में विशेष गहन परीक्षण कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जून से 27 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया है. कोई भी व्यक्ति जिसका नाम 2003 की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है. उसे निर्वाचक नामावली में पंजीकरण के लिए पात्रता सिद्ध करने हेतु सरकार द्वारा मान्य विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों में से किसी एक का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, सभी मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म के साथ संलग्न घोषणा-पत्र में घोषणा करना अनिवार्य है. यदि बीएलओ को गणना के समय कोई घर बंद मिले, तो वह प्रपत्र घर में डाल देगा और भरे हुए प्रपत्र लेने के लिए कम से कम तीन बार दौरा करेगा. मतदाताओं को प्री-फिल्ड गणना प्रपत्र डाउनलोड करने और ऑनलाइन भरे हुए प्रपत्र व दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी. प्रत्येक मतदाता को यह प्रपत्र आवश्यक जानकारी और स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ बीएलओ को देना होगा, बीएलओ फिर से हर घर जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र इकट्ठा करेगा, एक प्रति दस्तावेजों सहित अपने पास रखेगा और दूसरी प्रति पर प्राप्ति रसीद देकर यह प्रति आवेदक को देगा मतदाता ने ऑनलाइन प्रपत्र व दस्तावेज़ अपलोड किये हैं, तो बीएलओ घर पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेगा प्रारूप मतदाता सूची में केवल उन्हीं मौजूदा मतदाताओं के नाम होंगे, जिन्होंने भरे हुए गणना प्रपत्र बीएलओ को दिये हैं या जिनके ऑनलाइन प्राप्त और बीएलओ द्वारा सत्यापित प्रपत्र हैं. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, डीसीएलआर सीतु शर्मा, वरीय उप समाहर्ता रवि कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्राची कुमारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन