ePaper

Bihar Election 2025 : मतदान के बाद प्रत्याशी व समर्थक बिठा रहे हार-जीत के गणित

Updated at : 07 Nov 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025 : मतदान के बाद प्रत्याशी व समर्थक बिठा रहे हार-जीत के गणित

Bihar Election 2025 : लखीसराय. पहले चरण के विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक अपनी पार्टी के प्रधान कार्यालय में बैठकें कर अपने पक्ष के मत संख्या की समीक्षा में जुट गये हैं

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : लखीसराय.

पहले चरण के विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक अपनी पार्टी के प्रधान कार्यालय में बैठकें कर अपने पक्ष के मत संख्या की समीक्षा में जुट गये हैं. किस बूथ पर उनका कितना वोट हो सकता है, इसकी समीक्षा की जा रही है. हालांकि अपने-अपने क्षेत्रों में उनके पक्ष की वोट आने के दावा भी किया जा रहा है. पक्ष विपक्ष ने एक दूसरे के क्षेत्र में कितना सेंधमारी किया गया होगा. इसका अंदाजा लगाने में जुट गये हैं. सूर्यगढ़ा विधानसभा की बात की जाय तो इस विधानसभा में चार प्रखंड पिपरिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय प्रखंड के तीन पंचायत के साथ सूर्यगढ़ा नगर परिषद के 26 वार्ड शामिल है. पूर्वानुमान के अनुसार इस विधानसभा में त्रिकोणीय चुनाव को तय माना जा रहा था एवं चुनाव में ऐसा हुआ भी. चुनाव समाप्त होने के बाद तीनों प्रत्याशी किस पंचायत एवं किस प्रखंड में उनका वोट कितना है. इसका गणित लगाना शुरू कर दिया है. इस विधान सभा में कुल तीन लाख 56 हजार 505 मतदाता हैं. यहां 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसी गणित को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा अपनी जीत हार का अंदाजा लगाया जा रहा है. वहीं लखीसराय विधानसभा की बात की जाय तो इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं बीजेपी आमने-सामने की टक्कर में है. दोनों प्रत्याशी एक-एक बूथ के नंबर ऑफ वोट की समीक्षा में जुटे है. लखीसराय विधानसभा में प्रत्याशी उप मुख्यमंत्री के होने के कारण पूरे बिहार की नजर में है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल चार प्रखंड है. जिसमें रामगढ़ चौक के आठ एवं लखीसराय के सात पंचायत तथा बड़हिया नौ व हलसी के 10 पंचायत है. वहीं लखीसराय के 33 एवं बड़हिया में 26 वार्ड भी शामिल हैं. लखीसराय विधान सभा में तीन लाख 90 हजार 783 वोटर हैं. इस विधानसभा में 63.46 प्रतिशत वोटिंग हुआ था लखीसराय विधानसभा सभा इस गणित के अलावा बूथ बाय बूथ की वोट की समीक्षा प्रत्याशी एवं उनके समर्थक द्वारा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन