आशा को एम-आशा ऐप का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

आशा दिवस के मौके पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा के सभाकक्ष में आशा की बैठक हुई. जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को एम- आशा ऐप को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. आशा दिवस के मौके पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा के सभाकक्ष में आशा की बैठक हुई. जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को एम- आशा ऐप को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी. बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एम-आशा ऐप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आशा द्वारा हाउस होल्ड का सर्वे अपने मोबाइल पर करना है. जिसमें उन्हें गर्भवती, बच्चा एवं योग्य दंपति की विस्तृत जानकारी लेनी है. जिन आशा का एम-आशा एप नहीं खुल पाया है. उनका आईडी और पासवर्ड से अपडेट कर उसे खोला गया तथा गर्भवती एवं बच्चा का लाइन लिस्टिंग उसमें भरा गया. आशा को अपने-अपने क्षेत्र में 9 से 14 वर्ष की किशोरी को कैंसर रोधी टीका एचपीवी दिलाने के लिए मोटिवेट कर स्वास्थ्य केंद्र लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में मौजूद आशा फैसिलिटेटर को ऐसी गर्भवती महिलाओं का सूची तैयार करने को कहा गया जिनकी डिलीवरी डेट जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पूरे माह में है. बंध्याकरण के बाद जिन मरीज को प्रोत्साहन राशि नहीं मिला वैसे महिलाओं की सूची बनाकर कार्यालय में जमा किया गया ताकि उन्हें लाभ दिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन