ePaper

आंगनबाड़ी सेविकाओं व आशा कार्यकर्ता ने मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 30 Oct 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं व आशा कार्यकर्ता ने मतदाताओं को किया जागरूक

आंगनबाड़ी सेविकाओं व आशा ने मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पिपरिया प्रखंड कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस वंदना पांडेय ने कहा कि निर्वाचन कार्य के समाप्ति तक सभी सजग और सतर्क रहें. पूरे समय अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से मतदाता को जागरूक करते रहें. विशेष रूप से जो छठ पूजा के अवसर पर बाहर से मतदाता आये हैं, उन्हें मोटिवेट करते रहें और मतदान करने के बाद ही परदेस को जाय ऐसा आग्रह करें. प्रत्येक मतदाता को पर्ची मिल जाय, इसके लिए भी संपर्क करते रहें. बिना किसी डर भय और बिना प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान में सहयोग करें. साथ ही मतदाता शपथ भी सामूहिक रूप से दिलाया गया. पिपरिया की प्रभारी सीडीपीओ रीना कुमारी ने कहा की कम मतदान वाले बूथों पर विशेष पहल करने की आवश्यकता है. जो सेविका-सहायिका द्वारा किया भी जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के मदद के लिए हम तैयार हैं. यदि क्षेत्र में कोई असुविधा हो तो तुरंत संपर्क करें. प्रखंड कार्यालय से मतदाता जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस वंदना पांडेय की देखरेख में पिपरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जो ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर पिपरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. रैली में न दारू से न नोट से बटन दबायें सोच के, डरने की क्या बात है जब जिला प्रशासन साथ है, जैसे कई नारे लगाते हुए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व आशा कार्यकर्ता द्वारा भ्रमण किया गया. मौके पर हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला समन्वयक आइसीडीएस कन्हैया कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी व नवीन कुमार, सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सहायिका व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इधर स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी वंदना पांडेय द्वारा डीह पिपरिया गांव में मतदाताओं को वोट के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आप मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अगर कोई भी प्रत्याशी आपके मनोनुकूल नहीं हो तो नोटा का बटन दबायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन