जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में अनंत व जयशंकर हुए विजयी
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 14 Mar 2026 6:33 PM
जिला विधिज्ञ संघ के द्वी वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया. जिसकी मतगणना शुक्रवार अहले सुबह तक हुई
लखीसराय जिला विधिज्ञ संघ के द्वी वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया. जिसकी मतगणना शुक्रवार अहले सुबह तक हुई. जिसमें संयुक्त सचिव के पद पर अनंत कुमार को 201 मत, जयशंकर प्रसाद को 170 मत और अच्युतम गरुड़ ध्वजम को 149 मत लाकर विजयी घोषित किये गये. इन सभी विजयी उम्मीदवारों को जिला विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार और सचिव राजेश कुमार सहित संघ के अन्य अधिवक्ताओं द्वारा बधाई दिया गया. वहीं उपरोक्त लोगों के साथ ही बधाई देने वाले अन्य लोगों में नप उप सभापति शिव शंकर राम, तेतरहाट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, पूर्व मुखिया रघुनाथ साह, मालिया पंचायत के मुखिया डब्लू पासवान, जिला युवा राजद अध्यक्ष विनय साहू, जमुई के हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ. नीरज साह आदि ने बधाई संदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










