धनबह गांव के पास झाड़ी से लावारिस बाइक बरामद

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Mar 2026 5:52 PM

विज्ञापन

धनबह गांव के पास झाड़ी से लावारिस बाइक बरामद

विज्ञापन

छह मार्च को दर्ज हुई थी चोरी की प्राथमिकी, पुलिस की कार्रवाई से घबराकर छोड़ने की आशंका

चानन. नक्सल थाना बन्नूबगीचा की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान धनबह गांव के पास झाड़ी से एक लावारिस बाइक बरामद किया है. थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि विगत छह मार्च को धनबह गांव निवासी कृष्णा मंडल के पुत्र कमल कुमार ने अपनी बाइक चोरी होने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई थी व बाइक की तलाश की जा रही थी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात गश्ती के दौरान धनबह गांव के पास झाड़ी में खड़ी एक लावारिस बाइक पर पुलिस की नजर पड़ी. जांच करने पर वह चोरी गयी बाइक निकली. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को उम्मीद है कि पुलिस के भय से ही बाइक चोर उक्त बाइक को झाड़ी में खड़ा कर फरार हो गया होगा. पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन