कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन, श्रद्धालुओं के लिए अन्नपूर्णा भोजनालय में 50% सब्सिडी की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
फोटो -फीता काटकर उद्घाटन करते मंत्री, विधायक व अन्य  फोटो -दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन करते मंत्री व अन्य  फोटो -अशोक धाम में पूजा अर्चणा करते मंत्री व अन्य  फोटो - पौधारोपण करते मंत्री विजय सिन्हा, डीएम शैलेंद्र कुमार व अन्य  | Prabhat Khabar Network

फोटो- फीता काटकर उद्घाटन करते मंत्री, विधायक व अन्य

श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में श्रावणी मेला-2026 का भव्य उद्घाटन कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्नपूर्णा भोजनालय में 50% सब्सिडी की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

Ashok Dham Shravani Mela: लखीसराय. श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार तथा मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

अशोक धाम को बताया बिहार का देवघर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के विभाजन के बाद अशोक धाम को बिहार के देवघर के रूप में पहचान मिली. मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद यहां लगातार विकास कार्य हुए हैं और आज मंदिर परिसर में शिवगंगा जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी तैयार हो चुकी है.

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई गयी सुविधाएं

मंत्री ने बताया कि पहले श्रावणी मेले के लिए सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे बढ़ाकर 75 लाख रुपये किया गया. इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 1 करोड़ 13 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में 50 प्रतिशत सब्सिडी पर भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि घाटा होगा तो उसकी भरपाई वे स्वयं करेंगे.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि सिमरिया गंगा घाट से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर श्रद्धालु हाथीदह, बड़पुर, मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर, बड़हिया और बहादुरपुर होते हुए अशोक धाम पहुंच सकेंगे. इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं. साथ ही अशोक धाम के अलावा शृंगी ऋषि धाम और सतसंडा पहाड़ी को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अशोक धाम मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने जिलाधिकारी को मेला क्षेत्र में हरियाली और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया.

कई अधिकारी और ट्रस्ट सदस्य रहे मौजूद

Ashok Dham Shravani Mela: उद्घाटन समारोह में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जेपी सिंह, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र सिंघानिया, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन