बालगुदर पैक्स में फिर जीते रामविलास सिंह, त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के प्रांगण में हुई वोटो की गिनती | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालगुदर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष रामविलास सिंह एक बार फिर विजयी हुए हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिंह को हराकर लगातार दूसरी बार यह पद हासिल किया है.

विज्ञापन

Lakhisarai PACS Election: लखीसराय. सदर प्रखंड के बालगुदर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम बुधवार देर रात घोषित किया गया. मतगणना के बाद मौजूदा अध्यक्ष रामविलास सिंह विजयी घोषित किए गए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिंह को पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया.

विज्ञापन

त्रिकोणीय मुकाबले में मिली जीत

इस चुनाव में रामविलास सिंह, कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिंह और सुबोध कुमार सिंह के बीच मुकाबला था. मतगणना के अनुसार रामविलास सिंह को 336 वोट मिले, जबकि शत्रुघ्न सिंह को 250 और सुबोध कुमार सिंह को 119 मत प्राप्त हुए.

18 मत हुए अमान्य

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दो मतदान केंद्रों के कुल 18 मत अमान्य घोषित कर रद्द कर दिए गए. इसके बाद वैध मतों की गणना के आधार पर रामविलास सिंह को विजयी घोषित किया गया.

सुबह से शाम तक चला मतदान

पैक्स चुनाव के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की गयी.

देर रात मिला जीत का प्रमाण-पत्र

Lakhisarai PACS Election: मतगणना पूरी होने के बाद देर रात निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशी रामविलास सिंह को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन