सूर्यगढ़ा के चार पैक्सों में चुनाव परिणाम घोषित, अजेश, संतोष, गोपाल और राजेश ने दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: कसवा पैक्स में विजय प्रत्याशी का माला पहनकर स्वागत करते समर्थक | Prabhat Khabar Network

कसवा पैक्स में विजय प्रत्याशी का माला पहनकर स्वागत करते समर्थक. | Prabhat Khabar Network

Suryagarha PACS Election Result : सूर्यगढ़ा प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं, और मतगणना के बाद चार पैक्सों के विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. बरियारपुर कसवा, अलीनगर और राजपुर चौरा पैक्स में नए अध्यक्षों ने जीत हासिल की है.

विज्ञापन

Suryagarha PACS Election Result : सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि तक चले मतगणना कार्य के बाद चार पैक्सों के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. बरियारपुर कसवा, अलीनगर और राजपुर चौरा पैक्स में हुए चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की.

कसवा पैक्स में अजेश कुमार की रोमांचक जीत

कसवा पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में अजेश कुमार ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशंत कुमार को महज 14 मतों से पराजित किया. अजेश कुमार को कुल 366 मत प्राप्त हुए, जबकि सुशंत कुमार के खाते में 352 मत आए.

बरियारपुर पैक्स में संतोष कुमार ने हासिल की बड़ी बढ़त

बरियारपुर पैक्स में संतोष कुमार ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश महतो को 105 मतों के अंतर से हराया. संतोष कुमार को कुल 193 मत मिले, जबकि प्रकाश महतो को 87 मत प्राप्त हुए.

अलीनगर पैक्स में गोपाल कुमार की बड़ी जीत

अलीनगर पैक्स अध्यक्ष पद पर गोपाल कुमार ने एकतरफा जीत हासिल की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिश्री यादव को 514 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. गोपाल कुमार को कुल 600 मत प्राप्त हुए, जबकि मिश्री यादव को 86 मत मिले.

राजपुर चौरा पैक्स में राजेश कुमार ने मारी बाजी

राजपुर चौरा पैक्स में राजेश कुमार ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शंभू कुमार को 173 मतों से हराया. राजेश कुमार को कुल 470 मत प्राप्त हुए, जबकि शंभू कुमार को 297 मत मिले.

चारों पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. वहीं प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन