बड़हिया के प्राथमिक विद्यालय में वेदव्यास जयंती पर हुआ व्यास पूजन, छात्रों ने लिया गुरु सम्मान का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर व्यास पूजन करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़हिया के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वेदव्यास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने सामूहिक रूप से गीता पाठ करते हुए गुरुजनों का सम्मान करने और श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Guru Purnima Celebration: बड़हिया (लखीसराय). प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, दरियापुर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर व्यास पूजन सह वेदव्यास जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम दिवस प्रभारी मुन्नी कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

वेदव्यास को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

समारोह की शुरुआत भगवान वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. प्रधान शिक्षक, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा के महान ऋषि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया.

वेदव्यास के योगदान पर डाला प्रकाश

प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को भगवान वेदव्यास का अवतरण हुआ था. उन्होंने चारों वेदों का संकलन, अठारह पुराणों की रचना तथा महाभारत जैसे महान ग्रंथ का सृजन किया. उन्होंने बताया कि वेदव्यास परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य और दूसरों को कष्ट पहुंचाने को सबसे बड़ा पाप मानते थे.

गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है. गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान और ज्ञान के प्रति आस्था का प्रतीक है. विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गयी.

गीता पाठ के साथ लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया. साथ ही गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने और श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

ये रहे उपस्थित

Guru Purnima Celebration: समारोह में शिक्षिका शशि कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बाल संसद के सभी सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन