सूर्यगढ़ा में कांवरियों के लिए सेवा शिविर शुरू, ठहराव से लेकर मेडिकल सुविधा तक की मिलेगी नि:शुल्क व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन करती मुख्य पार्षद रूपम देवी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Suryagarha Kanwariya Seva Camp : सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में श्रावणी मेले के मद्देनजर कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है. यहां कांवड़ियों के लिए रात्रि विश्राम, शौचालय, स्नानागार और नि:शुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

विज्ञापन

Suryagarha Kanwariya Seva Camp : श्रावणी मेला को लेकर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र स्थित शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ कर दिया गया है. बुधवार की देर शाम नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपम देवी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से अतिथियों को माता की चुनरी और केसरिया गमछा देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

हर साल सावन-भादो में आयोजित होता है सेवा शिविर

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह नगर परिषद उप सभापति बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा, वार्ड पार्षद संतोष कुमार सिंह और सदस्य पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष सावन और भादो माह में कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है.

इस शिविर का उद्देश्य सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम सहित अन्य शिवालयों की ओर जाने वाले कांवरियों को यात्रा के दौरान राहत और सुविधा उपलब्ध कराना है.

कांवरियों को मिलेगी ठहरने और स्वास्थ्य सुविधा

सेवा शिविर में कांवरियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, स्नानागार, नि:शुल्क मेडिकल सुविधा और लेमन टी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों कांवरिया यहां पहुंचकर विश्राम करते हैं. एनएच-80 होकर सुल्तानगंज जाने वाले शिवभक्तों के लिए यह स्थान काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है.

सेवा भाव से जुटे मंदिर कमेटी के सदस्य

शिविर के संचालन में मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि लंबी पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

उद्घाटन अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य राम भक्त अमन कुमार, बबलू महाराज, धीरेंद्र पांडेय, संजय महतो, धर्मजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन