दो दिनों में 47 लाख के कृषि यंत्रों का हुआ वितरण

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Mar 2026 5:55 PM

विज्ञापन

दो दिनों में 47 लाख के कृषि यंत्रों का हुआ वितरण

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा में जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला संपन्न, किसानों को 23.5 लाख का दिया गया अनुदान

सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का मंगलवार अपराह्न तीन बजे समापन हो गया. अंतिम दिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र और नयी तकनीक की जानकारी दी. कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण किशन कुमार, सहायक निदेशक शष्य बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी सौरभ कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यगढ़ा कुंवर विशाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और उनके लाभ के बारे में बताया. मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाये गये स्लॉट में किसानों ने ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर सहित अन्य कृषि यंत्रों का अवलोकन किया. विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय भी बताये. दो दिवसीय इस मेले में कुल 47 लाख रुपये के कृषि यंत्रों का वितरण किया गया, जिसमें किसानों को 23.5 लाख रुपये का अनुदान दिया गया. कृषि यांत्रिकरण मेले में ट्रैक्टर, थ्रेसर, रोटावेटर, पावर वीडर, रीपर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, जीरो टिलेज सहित कई आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया. विभिन्न कंपनियों के विक्रेताओं ने किसानों को इन यंत्रों के उपयोग और उनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही कृषि विभाग एवं आत्मा लखीसराय द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी किसानों को उपलब्ध करायी गयी. मेले के दौरान कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान से संबंधित जानकारी भी दी गयी. इस अवसर पर डीएओ कुंदन कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे. अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन