नौ से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 07 Feb 2026 9:34 PM

विज्ञापन

नौ से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन

सीएचसी में एएनएम की बैठक, माइक्रो प्लान के तहत घर-घर जाकर होगा सत्यापन

सूर्यगढ़ा . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगामी नौ से 14 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इसे सफल बनाने को लेकर शनिवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

तैयार हुआ माइक्रो प्लान, एएनएम को मिली जिम्मेदारी

बैठक के दौरान विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर तैयार माइक्रो प्लान को अंतिम रूप दिया गया और सभी संबंधित कर्मियों से रिपोर्ट जमा ली गई. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने उपस्थित एएनएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ””””सर्वे”””” एवं ””””ड्यू लिस्ट”””” को पूरी तरह अपडेट रखें. उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी बच्चा या लक्षित व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए माइक्रो प्लान के अनुसार ही कार्य करना सुनिश्चित करें.

घर-घर जाकर होगा रिपोर्ट का सत्यापन

यूनिसेफ के बीएमसी सौरभ सुमन व बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक ने तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए एएनएम को घर-घर जाकर रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर डेटा का सही होना बेहद जरूरी है, ताकि अभियान की वास्तविक प्रगति का पता चल सके. एएनएम को यह भी हिदायत दी गई कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें और भ्रांतियों को दूर कर लक्ष्य की प्राप्ति करें.बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी सौरभ सुमन, बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में एएनएम उपस्थित थीं. स्वास्थ्य विभाग का पूरा जोर इस बात पर है कि छह दिनों तक चलने वाले इस सघन अभियान के जरिए टीकाकरण के ग्राफ को जिले में और ऊपर ले जाया जा सके.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन