बिक्कम गांव के सुबोध बने अंतरराष्ट्रीय रेफरी
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

यूडब्ल्यूडब्ल्यू एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान रेफरी के रूप दिखेंगे
विज्ञापन
यूडब्ल्यूडब्ल्यू एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान रेफरी के रूप दिखेंगे
लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के बिक्कम गांव निवासी और ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सुबोध कुमार यादव का चयन ””””यूडब्ल्यूडब्ल्यू एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2026” के लिए हुआ है. वे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. बता दें कि यह एशियाई प्रतियोगिता आगामी चार जून से छह जून 2026 तक वियतनाम के दानांग शहर में आयोजित होने जा रही है.बिहार से पहली बार किसी रेफरी को मिला यह मौका
खेल इतिहास में यह पहला मौका है जब बिहार से किसी रेफरी को इस स्तर की एशियाई प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल हुआ है. सुबोध कुमार यादव लंबे समय से खेल जगत में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वे इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का हिस्सा रह चुके हैं. वर्ष 2010 से वे लगातार कोच के रूप में उभरते हुए खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पटल पर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है. खेल के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण के कारण ही उन्हें यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी सौंपी गई है.साधारण किसान के बेटे ने बढ़ाई जिले की शान
बेहद साधारण किसान परिवार से आने वाले सुबोध कुमार यादव के पिता रामफल यादव पेशे से किसान हैं. घर के सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद सुबोध ने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे. उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले और राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.गुरु शिव कुमार पंचाल को दिया सफलता का श्रेय
अपनी इस बड़ी सफलता पर सुबोध कुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए इसका पूरा श्रेय अपने गुरु शिव कुमार पंचाल को दिया है. उन्होंने कहा कि गुरुदेव के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा की बदौलत ही वे आज इस मुकाम तक पहुंच सके हैं. उन्होंने अपने माता-पिता, गुरु और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी ग्रेपलिंग खेल के विकास और नये खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










