अफीम की खेती मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को कोली गांव से पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में अफीम की खेती करने के मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

आरोपी लंबे समय से चल रहा था फरार

हलसी

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को कोली गांव से पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में अफीम की खेती करने के मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोली गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र मक्केश्वर महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार हलसी थाना कांड संख्या 63/26 में आरोपी मकेश्वर महतो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज था. जिसको लेकर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से तलाश में था. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोली गांव में 14 मार्च को कोली गांव में पहली बार अफीम की खेती की सूचना मिलने पर एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में हलसी व रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जिसमें हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में शंकर महतो के पुत्र मक्केश्वर महतो के द्वारा 8.5 डिसमिल खेत में अफीम की फसल पायी गयी. जिसके बाद मौके पर फसल का सैंपल संग्रह करने के बाद सभी फसल को नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान खेत में लगे अफीम की फसल की मापी सरकारी अमीन से करायी गयी. अफीम की खेती 8.5 डिसमिल में लगा हुआ पाया गया था. जिसके आलोक में गुरुवार के देर रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन