आठ लीटर बीयर के साथ एक तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:25 PM
उत्पाद थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एक तस्कर व सात शराबी को गिरफ्तार किया
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एक तस्कर व सात शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास पुल के समीप से नया बाजार वार्ड नंबर 31 निवासी मोतीलाल ठठेरा के पुत्र राहुल कुमार को आठ लीटर बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जबकि बड़हिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन से सुनील कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राज, सुरेंद्र लोहार के पुत्र दीपक लोहार, शंभु सहनी के पुत्र विवेक कुमार, शिवनंदन चौधरी के पुत्र पप्पू चौधरी, प्रदुमन कुमार के पुत्र रिशु कुमार, रमेश ठाकुर के पुत्र पिंकेश कुमार व कन्हैया शर्मा को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










