बेलगाम ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 6:07 AM

विज्ञापन

लखीसराय : बड़हिया थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव सीमा पर गुरुवार को एनएच 80 पर बेलगाम टैक्टर ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को धक्का मार दिया. घटना में 12 वर्षीय मनीषा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 14 वर्षीय चिराग कुमार, 12 वर्षीय पूजा कुमारी व 13 वर्षीय अंजू कुमारी बुरी तरह जख्मी […]

विज्ञापन

लखीसराय : बड़हिया थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव सीमा पर गुरुवार को एनएच 80 पर बेलगाम टैक्टर ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को धक्का मार दिया. घटना में 12 वर्षीय मनीषा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 14 वर्षीय चिराग कुमार, 12 वर्षीय पूजा कुमारी व 13 वर्षीय अंजू कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी.

घायलों का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल व लखीसराय के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. मुआवजे की मांग को लेकर उग्र ग्रामीणों ने एनएच 80 को पहाड़पुर गांव के समीप लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया. इससे एनएच 80 पर परिचालन ठप हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि मध्य विद्यालय प्रतापपुर से स्कूली बच्चे समूह बनाकर अपने घर पहाड़पुर लौट रहे थे. इसी बीच पहाड़पुर गांव सीमा में प्रवेश करते हुए बड़हिया की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही मनीषा कुमारी की मौत हो गयी.

तीन अन्य बच्चे घयल हो गये. चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया. जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह व बीडीओ उपेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया. मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 1500 रुपये दिया गया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन