लोस चुनाव का बिगुल बजते ही बढ़ी राजनीतिक सक्रियता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 5:38 AM
लखीसराय : 16वें लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. भाजपा-लोजपा, कांग्रेस-राजद एवं जदयू-भाकपा गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चुनाव की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इससे मुंगेर संसदीय क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्र सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में चुनाव सरगरमी बढ़ गयी. मुंगेर संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद जदयू-भाकपा […]
लखीसराय : 16वें लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. भाजपा-लोजपा, कांग्रेस-राजद एवं जदयू-भाकपा गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चुनाव की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इससे मुंगेर संसदीय क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्र सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में चुनाव सरगरमी बढ़ गयी.
मुंगेर संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद जदयू-भाकपा प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन, भाजपा-लोजपा प्रत्याशी बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी एवं कांग्रेस-राजद गठबंधन के संभावित प्रत्याशी प्रो रामबदन राय को प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा है. इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशी के भाग्य का फैसला इवीएम में 5वें चरण में 17 अप्रैल को को होगा. फैसला 16 मई को होना है. प्रत्याशियों द्वारा नामांकन 19 से 26 मार्च तक मुंगेर में किया जायेगा.
मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में समर्पित नेता एवं कार्यकर्ता जहां-तहां बैठक कर रहे हैं. चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन, दरवाजे पर सिर्फ एक ही चर्चा होती है कि इस क्षेत्र से कौन बाजी मारेगा. नमो की आंधी के साथ वीणा देवी, विशेष राज्य का दर्जा की मुहिम छेड़नेवाले नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह या सबको साथ लेकर लालटेन के साथ चलने वाले लालू के साथ प्रो रामबदन राय. लोग त्रिकोण संघर्ष की भी अटकल लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










