13 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2014 1:50 AM

विज्ञापन

लखीसराय : गुरुवार से शहर के विभिन्न 13 केंद्रों पर प्रारंभ हो रही मैट्रिक की परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कडे इंतजाम किये गये हैं. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गयी है. मैट्रिक परीक्षा को […]

विज्ञापन

लखीसराय : गुरुवार से शहर के विभिन्न 13 केंद्रों पर प्रारंभ हो रही मैट्रिक की परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कडे इंतजाम किये गये हैं. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गयी है.

मैट्रिक परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है. ताकि परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी अवांछित सामग्री नहीं ले जा सके.परीक्षा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी ताकि केंद्र के अंदर किसी प्रकार की गड.

बडी नहीं फैलायी जा सके. परीक्षा में प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं गश्ती दल दंडाधिकारियों को केंद्रों का मुआयना करते रहने तथा अपने कर्तव्य व जवाबदेही के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त रोशनी के साथ पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. मैट्रिक परीक्षा 2014 के सफल संचालन को लेकर जिला मुख्यालय में कुल 13 केंद्र बनाये गये हैं जहां साढे 17 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के दौरान जाम की समस्या से बचाव को लेकर दिन के 11:30 बजे से दो बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है.

जमुई मोड एवं विद्यापीठ चौक की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. वहीं शादी विवाह के मौसम को देखते हुए वाहनों को अन्य मार्ग से गुजरने की इजाजत देते हुए जमुई मोड. की ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों को जिला अतिथि शाला की ओर से बाइपास होते हुए एन एच 80 पर निकाला जायेगा.

वहीं विद्यापीठ चौक की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को अशोक धाम मोड. के समीप से बाइपास होते हुए निकाला जायेगा. वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत रोक लगाने को लेकर पुलिस की कडी निगरानी लगायी गयी है. वहीं क दाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इसके अलावा तीन उड.न दस्ता दल व चार जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उड.नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में डीपीओ नसीम अहमद, दिनेश चौधरी एवं प्रदीप कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है.

वहीं वरीय उप समाहर्ता भानु प्रकाश, मुकेश कुमार अग्रवाल, डीसीएलआर राजेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी डीपीआरओ राजीव रंजन को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है. गश्ती दंडाधिकारी के रूप में जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू,सदर बीडीओ अजय कुमार, बीडीओ रामगढ चौक राजन प्रसाद एवं सीओ लखीसराय निरंजन कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. परीक्षा के दौरान वीक्षक को भी मोबाइल फोन प्रयोग करने पर रोक लगा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन