दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2014 1:49 AM

विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के बडी दरगाह के समीप मंगलवार की रात्रि पारिवारिक विवाद को लेकर एक दंपती ने आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया. बडी दरगार मे किराये के मकान में रहने वाला मो इंसार के 30 वर्षीय पुत्र घायल मो डब्लू एवं उसकी पत्नी तेतरी खातून (26 वर्ष) को गंभीर स्थिति […]

विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के बडी दरगाह के समीप मंगलवार की रात्रि पारिवारिक विवाद को लेकर एक दंपती ने आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया. बडी दरगार मे किराये के मकान में रहने वाला मो इंसार के 30 वर्षीय पुत्र घायल मो डब्लू एवं उसकी पत्नी तेतरी खातून (26 वर्ष) को गंभीर स्थिति में इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया.

जहां से नाजुक स्थिति होने के कारण दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात्रि दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इससे आक्रोशित दंपती ने केरोसिन छिड.क कर आग लगा ली. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तेतरी खातून की स्थिति बेहद नाजुक है. घायल दंपती परिवार के साथ बडी दरगाह स्थित सत्तार मियां के घर में किराया पर कमरा लेकर रहता है. जबकि तेतरी खातून का पिता मो. जमाल बडी दरगाह में एक जमाल बैण्ड नामक बैण्ड पार्टी चलाता है जिसमें मो डब्लू बैंड बजाने का काम करता है.

घायल दंपति को एक 4 वर्ष का पुत्र हक्कू एवं 2 वर्ष की पुत्री है. इधर तेतरी खातून द्वारा कवैया पुलिस को दिये गये फर्दबयान के मुताबिक खाना बनाने के क्रम में कपडे में आग लगने की वजह से वे झुलस कर जख्मी हो गयी. पति मो. डब्लू आग बुझाने के क्रम मे जख्मी हो गये. चिकित्सक के मुताबिक महिला 90 फीसदी जल चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन