रेलकर्मी की मौत, छह घंटे ट्रैक जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2014 7:13 AM

विज्ञापन

लखीसराय : किउल-मोकामा रेलखंड के मनकठा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी की मौत हो गयी. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मनकठा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक को जाम कर करीब छह घंटे रेल यातायात बाधित कर दिया. मृतक की पहचान बड़हिया प्रखंड […]

विज्ञापन

लखीसराय : किउल-मोकामा रेलखंड के मनकठा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी की मौत हो गयी. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मनकठा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक को जाम कर करीब छह घंटे रेल यातायात बाधित कर दिया.

मृतक की पहचान बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत अंतर्गत ज्वास निवासी 48 वर्षीय राम सेवक मंडल के रूप में हुई. राम सेवक बड़हिया रेलवे स्टेशन पर की-मैन के रूप में कार्यरत थे. विभागीय जानकारी के अनुसार वह डय़ूटी पर जाने के लिए प्रात: पांच बजे मनकठा स्टेशन से ट्रेन पर सवार होने जा रहे थे. तभी अप लाइन से वीरगंज जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी.

ओवरब्रिज नहीं होने से हुआ हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये व अप व डाउन दोनों रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण ट्रेन की चपेट में आने से कई घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद इसके रेलवे प्रशासन इस दिशा में उदासीन बना हुआ है. घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल पर डटे रहे.

ग्रामीण मनकठा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र कराने, मृतक के परिवार को मुआवजा व अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रहे थे. जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारियों के प्रयास के बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. बाद में दूरभाष पर डीआरएम दानापुर एनके गुप्ता ने ग्रामीणों को ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए प्रपोजल पास कराये जाने की दिशा में सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया. इसके अलावा मृतक के परिजन को अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक से जाम हटाया.

घटना के लगभग छह घंटे बाद रेलवे यातायात पुन: बहाल किया जा सका. मौके पर रेलवे विभाग के नियमानुसार मृतक के परिजनों को रेलवे द्वारा पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी. घटना को लेकर मनकठा स्टेशन के एएसएम के तिवारी के बयान पर किउल जीआरपी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम क े उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन