टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन की दें जानकारी: सीएस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल एवं अन्य विभागों से जुड़े चिकित्सकों के साथ टीबी मरीजों के उपचार एवं उनके उचित देखभाल को लेकर बैठक की़ सीएस ने कहा कि चिकित्सक टीबी रोगियों को उचित सलाह दें और उन्हें नियमित दवा सेवन की जानकारी दें. […]
विज्ञापन
लखीसराय : सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल एवं अन्य विभागों से जुड़े चिकित्सकों के साथ टीबी मरीजों के उपचार एवं उनके उचित देखभाल को लेकर बैठक की़
सीएस ने कहा कि चिकित्सक टीबी रोगियों को उचित सलाह दें और उन्हें नियमित दवा सेवन की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों की नियमित दवा देने के साथ ही नियमित जांच की भी व्यवस्था करते रहें. उन्होंने उपस्थित यक्ष्मा पदाधिकारी को विभागीय प्रावधानों के अनुसार रोगियों को नियमित दवाओं के प्रयोग की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया़ बैठक में एसीएमओ डॉ विजय कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार, वरीय चिकित्सक डॉ सुरेश शरण, डॉ विपिन कुमार, डॉ रामानंद प्रसाद, डॉ प्रभात कुमार, डॉ संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










