50 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Published at :02 Aug 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

आस्था. श्रावण की दूसरी सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़े श्रद्धालु बिहार में देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर सूत्रों के अनुसार श्रावन महीने की दूसरी सोमवारी को यहां लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया़ इस दौरान […]

विज्ञापन

आस्था. श्रावण की दूसरी सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़े श्रद्धालु

बिहार में देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर सूत्रों के अनुसार श्रावन महीने की दूसरी सोमवारी को यहां लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया़ इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था दिखी. दूसरी सोमवारी को श्रृंगीऋषि धाम में भी हजारों लोग पहुंचे. पूजा के बाद नक्सलियों के गढ़ में लगे मेला का मजा लिया.
लखीसराय : श्रावण महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना कहा जाता है़ इसमें सोमवारी को बाबा भोले पर जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना का बड़ा ही महत्व होता है. माह की दूसरी सोमवार को सुबह से जिले के समस्त शिवालयों में बाबा भोले के भक्तों की भीड़ लगी रही़ बिहार में देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में अहले सुबह से बाबा का दरबार खुलते ही श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन लिए उमड़ पड़े. दोपहर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही़ इसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक देखी गयी़
सुरक्षा थी कड़ी
सोमवार को अशोक धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर व बालगुदर मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. मंदिर में प्रवेश के रास्ते पर सुरक्षा बल मेटल डिटेक्टर के माध्यम से प्रत्येक आने जाने वाले की जांच कर रहे थे़ वहीं मंदिर के अंदर विधि व्यवस्था की देखरेख स्वयं एसडीओ अंजनी कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, सदर प्रखंड सीओ अरुण कुमार, हलसी सीओ उपेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सह टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, विनोद राम, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे़
सभी वाहनों को बालगुदर मोड़ पर ही रोका जा रहा था़ प्रशासन ने मोड़ पर बालगुदर हाई स्कूल के सामने मैदान में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की थी़ मंदिर सूत्रों के अनुसार श्रावन महीने के दूसरी सोमवारी को लगभग 50 हजार महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया़
सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार, श्रावण माह की दूसरी सोमवार के मौके पर शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे. तड़के से ही श्रद्धालु नदी में स्नान कर शिवालय में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे. प्रसिद्ध गौरी शंकर धाम में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
श्रृंगि ऋषि धाम में भी लोगों ने पवित्र कुंड में स्नान कर प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की. नंदपुर गांव स्थित प्रसिद्ध बूढ़ानाथ मंदिर, सूर्यगढ़ा थाना परिसर स्थित साकेतधाम मंदिर, भूकैलाश मंदिर, महावीर चौक स्थित शिवालय में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने सोमवारी का व्रत कर भगवान भोले शंकर एवं मां पार्वती की पूजा अर्चना कर फलहार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन