510 किलो गांजा बरामद करने वाली बड़हिया पुलिस होगी पुरस्कृत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने प्रेसवार्ता कर कहा, अब तक मिली सबसे बड़ी उपलब्धि गांजा तस्करी के मामले में चार लोग हैं शामिल एक की हुई गिरफ्तारी लखीसराय : शनिवार को बड़हिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैतपुर चिमनी भट्ठा के पास से एक पिकअप वैन में लदा लगभग 510 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी […]
विज्ञापन
एसपी ने प्रेसवार्ता कर कहा, अब तक मिली सबसे बड़ी उपलब्धि
गांजा तस्करी के मामले में चार लोग हैं शामिल एक की हुई गिरफ्तारी
लखीसराय : शनिवार को बड़हिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैतपुर चिमनी भट्ठा के पास से एक पिकअप वैन में लदा लगभग 510 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी किया था. इस कार्रवाई को एसपी अशोक कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि बताया है़ इस संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि इसके लिए छापेमारी में शामिल पुलिस वालों को पुरस्कृत किया जायेगा़
उन्होंने बताया कि गांजा की तस्करी के संबंध में मिली गुप्त सूचना के बाद बड़हिया पुलिस का एक दल इसके पीछे लगा, जिसने जैतपुर में रंजय सिंह के चिमनी भट्ठा के पास पिकअप वैन संख्या बीआर 53ए/ 3910 से गांजा उतारते हुए मंराची थाना क्षेत्र के वादपुर गांव निवासी जसराम सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया़ वहीं पिकअप वैन से दस किलो के 39 पैकेट तथा वैन से उतार कर रखे तीन बोरों में बंद दस किलो के 12 पैकेट को बरामद किया गया़
उन्होंने बताया कि इस अवैध करोबार में गिरफ्तार मुन्ना सिंह का जीजा खुटहा डीह निवासी सुधांशु सिंह, जैतपुर निवासी रंजय सिंह, खुटहाडीह के ही सीताराम सिंह, संजय सिंह शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में बड़हिया थाना कांड संख्या 132/16 दर्ज किया गया है़ छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह, अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह तथा महेंद्र यादव शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










