दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

विवाद . गोली लगने से एक युवक जख्मी, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर चरितर यादव व बिरजू यादव परिवार के बीच पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा है. विगत वर्ष भी दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चरितर यादव का बेटा गोली लगने से घायल हुआ था. रामगढ़ चौक : थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
विवाद . गोली लगने से एक युवक जख्मी, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
चरितर यादव व बिरजू यादव परिवार के बीच पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा है. विगत वर्ष भी दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चरितर यादव का बेटा गोली लगने से घायल हुआ था.
रामगढ़ चौक : थाना क्षेत्र के भंवरिया गांव में बुधवार की देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजीश में मारपीट व गोलीबारी की भी सूचना है़ इस मारपीट में एक पक्ष के चरितर यादव बुरी तरह घायल हो गये़ उन्हे रात में ही सदर अस्पताल इलाज के लिए भरती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि चरितर यादव व बिरजू यादव के परिवार के बीच विगत 10 वर्षों से विवाद चल रहा है़ जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट व गोलीबारी की घटना हो चुकी है़
एक वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें चरितर यादव के पुत्र को कंधे में गोली लगी थी़ उस मामले में भी कई लोग अभी तक फरार बताये जाते हैं. इधर बुधवार की रात की घटना में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घायल के बयान पर बिरजू यादव, मौली यादव सहित एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है व नामजदों में शामिल दो महिला को गिरफ्तार किया है़
पूर्व की घटना में मौली यादव के घर की कुर्की
इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों के बीच काफी पुराना विवाद चल रहा है़ लगभग प्रत्येक वर्ष दोनों परिवारों के बीच मारपीट की घटना होते रहती है़ उन्होंने बताया कि बुधवार की रात हुई घटना के बाद आरोपी पक्ष की नामदज दो महिलाओं गीता देवी व उर्वी देवी गिरफ्तार किया गया है़ थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष चरितर यादव के बेटे को गोली मारने की घटना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गुरुवार को कांड के नामजद मौली यादव के घर की कुर्की की गयी है व बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










