जीतन कोड़ा की गिरफ्तारी से कई कांडों का हुआ खुलासा

Published at :25 Jun 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
जीतन कोड़ा की गिरफ्तारी से कई कांडों का हुआ खुलासा

पीरीबाजार : हार्डकोर नक्सली जीतन कोड़ा की गिरफ्तारी के बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व इस क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला का शव गुत्थी सुलझ गयी. बताते चले कि कई घटना का अंजाम दे चुके बरियारपुर पंचायत हदहदिया गांव निवासी सहदेव कोड़ा का पुत्र जीतन कोड़ा द्वारा गत 17 जून की रात बंगाली बांध के रत्ती […]

विज्ञापन
पीरीबाजार : हार्डकोर नक्सली जीतन कोड़ा की गिरफ्तारी के बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व इस क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला का शव गुत्थी सुलझ गयी. बताते चले कि कई घटना का अंजाम दे चुके बरियारपुर पंचायत हदहदिया गांव निवासी सहदेव कोड़ा का पुत्र जीतन कोड़ा द्वारा गत 17 जून की रात बंगाली बांध के रत्ती टोला के समीप अज्ञात महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंक दिया गया था.
वहीं विगत दो दिन पूर्व जमालपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर कजरा स्टेशन के बीच एक 32 वर्षीय युवक का शव पाये जाने को लेकर स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती साबित होने लगा था जिसे लेकर गुरुवार को एएसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये जीतन कोड़ा से सघन पूछताछ के बाद उक्त दोनों हत्याकांड का खुलासा हुआ. वहीं गिरफ्तार जीतन कोड़ा ने उक्त दोनों घटना के अलावे बाकुड़ी कोड़ा व गौतम तांती का हत्या में संलिप्ता को स्वीकार किया, जिससे स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली. हालांकि मृतक युवक की पहचान अभी भी संदिग्ध एवं रहस्यमय बना हुआ है जो आम लोगों के बीच सवाल बना हुआ है.
जबकि मृतक महिला की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के पैसरा गांव निवासी बबली कोड़ा बताया गया. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीतन कोड़ा एक और नक्सली पुलिस की गिरफ्त में आया था लेकिन वह झांसा देकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया तथा अपने अन्य साथियों को सतर्क कर दिया जिस कारण गुरुवार की शाम पुलिस को एक काफी बड़ी सफलता हाथ लगते-लगते रह गये. सूत्रों के अनुसार क्षेत्र नक्सली संगठन एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों के जाखीरा के साथ पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन