शराब तस्कर मां-बेटे सहित 10 लोग गिरफ्तार

शराब तस्कर मां-बेटे सहित 10 लोग गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, महिला तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में
अलग-अलग इलाकों से सात शराबी भी दबोचे गए, उत्पाद पुलिस ने सभी को भेजा जेल
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब के साथ एक महिला सहित तस्कर सहित सात शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप से नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के सावनडीह निवासी मुन्ना यादव की पत्नी पिंकी कुमारी को 7.500 देसी शराब व तीन लीटर बियर व उसके पुत्र मनीष कुमार को 9.300 लीटर व लखन यादव के पुत्र परमेश्वर यादव को 13.200 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा बन्नूबगीचा बेलदरिया से रासो बिंद के पुत्र जवाहर बिंद, देवनगर दोहरी से रामोतार यादव के पुत्र छोटू यादव, सिंहचक के चंचल यादव के पुत्र कुमोद रंजन व बड़हिया से विशेश्वर मालाकार के पुत्र छोटू मालाकार, योगेंद्र यादव के पुत्र सौरव कुमार, पप्पू यादव के पुत्र रूपेश कुमार व बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र चंद्रशेखर शर्मा को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










