जीतन कोड़ा भी पकड़ा गया

Published at :24 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
जीतन कोड़ा भी पकड़ा गया

लखीसराय : जिले पीरीबाजार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है़ एडिशनल एसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में पीरी बाजार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसटीएफ, जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में कई कांडों का आरोपी हार्डकोर नक्सली जीतन […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले पीरीबाजार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है़ एडिशनल एसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में पीरी बाजार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसटीएफ, जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में कई कांडों का आरोपी हार्डकोर नक्सली जीतन कोड़ा के गिरफ्तार किये जाने की सूचना है़

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार नक्सली की हाल के दिनों में पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बंगाली बांध में हुई अज्ञात महिला की हत्या, बरियारपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले एक युवक की हत्या व उमेश पासवान की हत्या सहित लगभग आधा दर्जन मामले में संलिप्ता बतायी जा रही है़ नक्सली जीतन के संबंध में बताया जा रहा है कि वह नक्सलियों के गुरिल्ला विंग का सदस्य है़ इस संबंध में एडिशनल एसपी अभियान रजनीश कुमार ने बताया कि एक नक्सली की गिरफ्तारी हुई, गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है़ उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई एक महिला की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव के मामले में सहित लगभग आधा दर्जन मामले में उसकी संलिप्ता है़ वहीं एसपी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जीतन कोड़ा एक हार्डकोर नक्सली है़ उन्होंने उसकी गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन