सूर्यगढ़ा थाना में मामला दर्ज, चार नामजद सहित अज्ञात को बनाया आरोपी

Published at :21 Jun 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा थाना में मामला दर्ज, चार नामजद सहित अज्ञात को बनाया आरोपी

पुराने विवाद में किशोर को पीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप रविवार को कुछ लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर एक किशोर को पीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर मुस्तफापुर निवासी कामेश्वर राम के पुत्र शंभु राम के बयान पर सूर्यगढ़ा (माणिकपुर […]

विज्ञापन

पुराने विवाद में किशोर को पीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप रविवार को कुछ लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर एक किशोर को पीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर मुस्तफापुर निवासी कामेश्वर राम के पुत्र शंभु राम के बयान पर सूर्यगढ़ा (माणिकपुर ओपी) थाना में कांड संख्या 128/16 के तहत उसी गांव के बंटू सिंह, उसके पुत्र गौरव कुमार व भाई देवनंदन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी के मुताबिक शाम चार बजे शंभु साइकिल से अपने घर से सूर्यगढ़ा बाजार दुकान का सामान लाने जा रहा था. इसी दौरान मध्य विद्यालय मुस्तफापुर के समीप बंटू सिंह उसे रोक कर पिस्तौल के बट से उसे पीटने लगा. गौरव के गले से सोने की ताबीज व देवनंदन सिंह ने जेब से चार हजार रुपया छीन लिया. घटना का कारण पूर्व में क्रिकेट खेलने के क्रम में हुआ झगड़ा बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन