पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र को पीटा

Published at :15 Jun 2016 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र को पीटा

सूर्यगढ़ा : निस्ता गांव में सोमवार की शाम खेत जोतने गये युवक को पांच लाख रुपये रंगदारी टैक्स नहीं देने पर हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों ने लोहे के रॉड से पीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर निस्ता गांव के मंगल यादव का पुत्र घायल दीपू यादव के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : निस्ता गांव में सोमवार की शाम खेत जोतने गये युवक को पांच लाख रुपये रंगदारी टैक्स नहीं देने पर हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों ने लोहे के रॉड से पीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर निस्ता गांव के मंगल यादव का पुत्र घायल दीपू यादव के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 125/16 के तहत गांव के स्व. झरी यादव के पुत्र संजय यादव व बुधन यादव , बुधन यादव के पुत्र रितलेश यादव,मिथिलेश यादव,राहुल यादव,लक्ष्मण यादव ,

संजय यादव के पुत्र पंकज यादव व मधु यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के मुताबिक घटना की शाम जब दीपू यादव अपना खेत जोतने गये तो हरवे हथियार से लैस आरोपी पक्ष के लोग खेत पर आ धमके और खेत जोतने से मना करते हुए पांच लाख रुपये नहीं देने की बात कही. उक्त लोगों ने लोहे तथा लाठी से प्रहार कर दीपू यादव , उसके पिता मंगल यादव व भाई को जख्मी कर दिया तथा दीपू के पास से खेत जुताई का दस हजार रुपये नकद व दो भर का सोने का चेन छिन लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन