नक्सलियों को फंड मुहैया करानेवाला गिरफ्तार

Published at :21 May 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों को फंड मुहैया करानेवाला गिरफ्तार

लखीसराय : शुक्रवार को नक्सलियों को फंड सहित अन्य जरूरी सामान मुहैया करानेवाले बेगूसराय जिले के रामदिरी निवासी हनुमान पासवान को चानन थाना क्षेत्र के जल्लपा स्थान से गिरफ्तार किया गया. एएसपी, अभियान ने हनुमान पासवान के साथ एक ट्रैक्टर लकड़ी जब्त तथा ट्रैक्टर चालक रंजीत पासवान को भी गिरफ्तार कर चानन थाना पुलिस सौंप […]

विज्ञापन

लखीसराय : शुक्रवार को नक्सलियों को फंड सहित अन्य जरूरी सामान मुहैया करानेवाले बेगूसराय जिले के रामदिरी निवासी हनुमान पासवान को चानन थाना क्षेत्र के जल्लपा स्थान से गिरफ्तार किया गया. एएसपी, अभियान ने हनुमान पासवान के साथ एक ट्रैक्टर लकड़ी जब्त तथा ट्रैक्टर चालक रंजीत पासवान को भी गिरफ्तार कर चानन थाना पुलिस सौंप दिया है.

28 को फिर पेशी
कोर्ट में पेश हुए आदित्य हत्याकांड के सभी आरोपित
रॉकी यादव, एमएलसी मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड राजेश कुमार, टेनी यादव व बिंदी यादव की लगी हाजिरी
गया
आदित्य सचदेवा हत्याकांड के आरोपितों की शुक्रवार को एसीजेएम (चतुर्थ) के कोर्ट में पेशी हुई. पेशी के दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव, एमएलसी मनोरमा देवी का बॉडीगार्ड राजेश कुमार, रॉकी के साथ रहा टेनी यादव व रॉकी को संरक्षण देने के मामले में आरोपित रॉकी के पिता बिंदी यादव हाजिर रहे. एपी कॉलोनी स्थित उनके घर से शराब बरामद होने के मामले में भी आरोपित रॉकी यादव व बिंदी यादव को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया.
एसीजेएम (चतुर्थ) के कोर्ट में चारों आरोपितों की हाजिरी के बाद कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 28 मई मुकर्रर की. कोर्ट में पेशी के बाद रॉकी यादव ने कहा कि घटना के दिन वह दिल्ली में था. पुलिस उसे बेवजह फंसा रही है. इधर, घर से विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में आरोपित बिंदी यादव ने कहा कि उनके घर में छापेमारी के चार दिन के बाद पुलिस ने शराब बरामद होने का मामला दर्ज किया. यह उनके परिवार को फंसाने की साजिश है.
एमएलसी ने दाखिल की जमानत अर्जी
घर से विदेशी शराब बरामद होने के मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी मनोरमा देवी ने शुक्रवार को जिला जज सजल मंदिलवार के कोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दाखिल की. एमएलसी के वकील ने जमानत अर्जी दाखिल करने के बाद बताया कि इस मामले में सुनवाई होने की तिथि 24 मई तय की गयी है.
गया जेल में तीन घंटे में दो बार छापे
सेंट्रल जेल में शुक्रवार को करीब तीन घंटे के अंतराल में दो बार छापेमारी की गयी. इसमें किसी भी तरह के प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं किये गये. पर, लगातार की गयी छापेमारी से जेल के बंदियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, छापेमारी के केंद्र बिंदी यादव, एमएलसी मनोरमा देवी, रॉकी यादव व टेनी यादव के सेल व आसपास के सेल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन