दें जानकारी, पुलिस करेगी पुरस्कृत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

अगाह : डीआइजी ने महिलाओं से कहा, शराब बेचने व पीनेवालों की मद्य निषेध को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी वरुण कुमार िसन्हा समेत कई वरीय अधिकारियों ने शिरकत की व मौके पर जुटे लोगों को शराब के दुष्प्रभाव की जानकारी दी. चकाई : बिहार सरकार द्वारा लिये गये मद्य निषेध के […]
विज्ञापन
अगाह : डीआइजी ने महिलाओं से कहा, शराब बेचने व पीनेवालों की
मद्य निषेध को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी वरुण कुमार िसन्हा समेत कई वरीय अधिकारियों ने शिरकत की व मौके पर जुटे लोगों को शराब के दुष्प्रभाव की जानकारी दी.
चकाई : बिहार सरकार द्वारा लिये गये मद्य निषेध के फैसले का आज पूरे भारत में स्वागत किया जा रहा है़ बिहार में शराब बंदी का अनुकूल असर भी हुआ है़ उक्त बाते मुंगेर प्रक्षेत्र से आये तथा मद्य निषेध कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने मद्य निषेध दिवस के मौके पर मिशन खेल मैदान चकाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही़ उन्होंने कहा कि शराब से कितना घर बरबाद हो गया, कितनी महिलाएं विधवा हो गयी,
कितने बच्चे अनाथ हो गये इससे हमें सीख लेनी चाहिये़ एक अप्रैल से बिहार में शराबबंदी के बाद अपराध तथा दुर्घटना के ग्राफ में काफी कमी आयी है़ बिहार की तरह अन्य राज्यों से भी शराब बंद करने की मांग महिलाओं द्वारा उठायी जा रही है. वही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि जहां भी शराब बनती हो, बिकती हो या सेवन की जा रही हो उसकी सूचना आप पुलिस को देती हैं तो जिला पुलिस आपको इनाम देगी और इसके अलावे एसपीओ बनाकर तीन हजार रुपया महीना देगी तथा एक मोबाइल भी दिया जायेगा़ आपको केवल पुलिस को घर बैठे शराब बिक्री सहित अन्य घटनाओं की सूचना देनी हैं.
श्री सिन्हा ने आम लोगों से आहवान किया कि माओवादियों के प्रभाव एवं बातों में ना आयें. वह केवल आपको डरा धमका कर आपसे लेवी लेकर बड़े-बडे शहरों में अपना आलीशान मकान बनाकर व्यवसाय कर रहा है़ वही वह आपके परिवार के लोगों को अपने संगठन में शामिल कर गलत काम करवाता हैं.
उसका बहिष्कार करें ,सरकार आपको हर प्रकार से सहायता करेगी़ वहीं जमुई पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने कहा कि आप प्रण करें कि आधी रोटी खायेंगे मगर शराब नहीं पीयेंगे या नहीं पीने देगें. चकाई सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट अमरेश कुमार ने कहा कि नारी को शक्ति माना गया है अगर आप सभी महिलाएं चाह लें तो शराब का नामों निशान बिहार से मिट जायेगा़
इसके अलावे मौके पर एसपी अभियान डीएन पाण्डेय सहित कई अधिकारियों तथा मिशन के फादर थॉमस मरांडी ने भी शराब बंद करने में सहयोग करने की अपील लोगों से की़ मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विनोद राम, चकाई बीडीओ राजीव रंजन, सीओ अक्षयवट तिवारी, चकाई थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष अजित कुमार सहित सीआरपीएफ, सैफ व बीएमपी के जवान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










