52 बोतल विदेशी शराब बरामद

झाझा : शुक्रवार को झाझा रेल पुलिस ने सियालदह -मुजफ्फरपुर तेज सवारी गाड़ी से छापेमारी कर 52 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. शराब बरामदगी की बाबत प्रभारी रेल थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि झाझा स्थित सभी प्लेटफार्म पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. तभी प्लेटफार्म संख्या चार पर सियालदह-मुजफ्फरपुर तेज सवारी […]
झाझा : शुक्रवार को झाझा रेल पुलिस ने सियालदह -मुजफ्फरपुर तेज सवारी गाड़ी से छापेमारी कर 52 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. शराब बरामदगी की बाबत प्रभारी रेल थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि झाझा स्थित सभी प्लेटफार्म पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. तभी प्लेटफार्म संख्या चार पर सियालदह-मुजफ्फरपुर तेज सवारी गाड़ी आकर रुकी.सभी बोगियों में तलाशी ली जाने लगी. सामान्य बोगी से इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग, ऑफिसर्स चॉइस व सिग्नेचर कंपनी की अलग-अलग माप की 52 बोतल शराब एक काले बेग से मिला. प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराबी, शराब व इससे जुड़े व्यपारियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










