महुआ व 15 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खैरा : पुलिस ने गुरुवार की दोपहर खैरा बाजार के पश्चिम टोला मुहल्ले में छापेमारी कर अवैध महुआ के साथ 15 लीटर शराब के साथ शराब निर्माण के लिए फुलाया गया महुआ के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस क्रम में शराब बनाने के उपकरणों को भी जब्त किया गया. इस बाबत थाना में […]
खैरा : पुलिस ने गुरुवार की दोपहर खैरा बाजार के पश्चिम टोला मुहल्ले में छापेमारी कर अवैध महुआ के साथ 15 लीटर शराब के साथ शराब निर्माण के लिए फुलाया गया महुआ के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस क्रम में शराब बनाने के उपकरणों को भी जब्त किया गया. इस बाबत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि खैरा पश्चिम टोला निवासी प्रदीप पासवान द्वारा अवैध शराब निर्माण व बिक्री की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी.
सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर उक्त सामान के साथ जब्त कर कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. देसी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार: लक्ष्मीपुर. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के निर्देशानुसार थाना की पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर दीघरा व मटिया गांव से दो शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति में मटिया निवासी अशोक यादव व दीघरा निवासी किशुन दास शामिल है.
इस बाबत थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने बताया कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाबजूद भी ये दोनों चोरी छिपे देसी महुआ शराब बेच रहे थे. दोनों के पास से 20-20 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है. दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शराब बंदी को लेकर छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










