मतगणना केंद्र का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Published at :20 May 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना केंद्र का एसडीओ ने किया निरीक्षण

मेदनीचौकी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के मतगणना को लेकर गुरुवार को लखीसराय एसडीओ अंजनी कुमार सिंह ने पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा स्थित वज्रगृह व मतगणना केंद्र का मुआयना किया़ परिसर में मतगणना को ले दो हॉल में कुल 28 टेबल होंगे. हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मी व एक पर्यवेक्षक होंगे. इसके अलावा सहायक […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के मतगणना को लेकर गुरुवार को लखीसराय एसडीओ अंजनी कुमार सिंह ने पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा स्थित वज्रगृह व मतगणना केंद्र का मुआयना किया़ परिसर में मतगणना को ले दो हॉल में कुल 28 टेबल होंगे. हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मी व एक पर्यवेक्षक होंगे.

इसके अलावा सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. मतगणना कक्ष को सुदृढ़ बनाने पर एसडीओ ने जोर दिया़ मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर से मतगणना केंद्र पर की गयी बेरिकेटिंग को मजबूत करने का निर्देश दिया़

22 से होगी मतगणना
हलसी. प्रखंड के दस पंचायत का मतगणना कार्य प्रखंड के अांबेडकर भवन में 22 मई सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगा़ उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य सुबह आठ बजे से संध्या छह बजे तक चलेगा.
22 मई को प्रखंड के भनपुरा, बल्लोपुर एवं धीरा पंचायत के मतों की गिनती की जायेगी़ 23 मई को सीरखीण्डी, कैंदी, प्रतापुर पंचायत तथा 24 मई को मोहद्दीनगर, साढ़माफ, गेरूआ पुरसंडा एवं हलसी पंचायत के मतों की गिनती की जायेगी़ उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गयी है़ सभी प्रत्याशियों के एक-एक अभिकर्ता को मतगणना केंद्र पर जाने की अनुमति दी जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन