तेजाब डाल कर युवक की हत्या शनिवार से घर से था गायब

Published at :16 May 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
तेजाब डाल कर युवक की हत्या शनिवार से घर से था गायब

रविवार को टाउन थाना में दिया गया था गुमशुदगी का आवेदन हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को लिया हिरासत में लखीसराय : नगर थाना क्षेत्र के साबिकपुर पंचायत के लोदिया गांव निवासी 30 वर्षीय शशि शेखर विपुल की अपराधियों ने तेजाब डाल कर हत्या कर […]

विज्ञापन

रविवार को टाउन थाना में दिया गया था गुमशुदगी का आवेदन

हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को लिया हिरासत में
लखीसराय : नगर थाना क्षेत्र के साबिकपुर पंचायत के लोदिया गांव निवासी 30 वर्षीय शशि शेखर विपुल की अपराधियों ने तेजाब डाल कर हत्या कर दी. मृतक लोदिया ग्राम निवासी सेवानिवृत शिक्षक शिव बालक सिंह का पुत्र बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने इस संबंध में बताया कि मृत युवक के परिजनों ने गुमशुदगी को लेकर रविवार को आवेदन दिया गया था. आवेदन के आलोक में छापेमारी की जा रही थी कि ग्रामीणों ने गांव के पास ही गणेश प्रसाद सिंह के मकई के खेत में एक लाश होने की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर नगर थाना पहुंची. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर दो
व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही रही है. मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक हत्या के बाबत आवेदन नहीं दिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे हुई इसका पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. वैसे पुलिस अपने स्तर से हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. गांववाले भी हत्या के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. उधर विपुल की हत्या की खबर सुनने के बाद टाउन थाना पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन