गरमी के बढ़ते ही पेयजल संकट गहराया

लखीसराय : गरमी शुरू होते ही पेयजल की परेशानी इतनी बढ़ गयी है कि लोग सामान्य काम काज भी सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. इससे मजदूर तबके के लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. पेयजल की समस्या से निबटने के लिये नगर परिषद के द्वारा वित्तीय वर्ष 2013-14 में छह प्याऊ का […]
लखीसराय : गरमी शुरू होते ही पेयजल की परेशानी इतनी बढ़ गयी है कि लोग सामान्य काम काज भी सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. इससे मजदूर तबके के लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. पेयजल की समस्या से निबटने के लिये नगर परिषद के द्वारा वित्तीय वर्ष 2013-14 में छह प्याऊ का निर्माण कराये जाने को लेकर टेंडर निकाला गया.
जिसमें से एक संवेदक के द्वारा विद्यापीठ चौक,संसार पोखर व बाजार समिति के पास प्याऊ का निर्माण करा दिया गया जबकि दूसरे संवेदक के द्वारा पुरानी बाजार स्थित थाना चौक, स्टेशन के पास व अशोक धाम में प्याऊ का निर्माण कराया जाना था लेकिन अभी तक प्याऊ का निर्माण नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










