LAKHISARI छत के ऊपर 11 हजार वोल्ट के तार में सटने से दो नाबालिग घायल

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ चौक थाना के नारायणपुर गांव में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्ची घायल हो गयी.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव की रिपोर्ट LAKHISARI NEWS :

रामगढ़ चौक थाना के नारायणपुर गांव में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्ची घायल हो गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अहले सुबह चानन के दाढ़ीसिर निवासी अरविंद कुमार यादव के छः वर्षीय पुत्री आरती कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी गृह प्रवेश समारोह में अपने रिश्तेदार नारायणपुर पंकज कुमार के यहां आई हुई थी. दोनों बहन छत पर खेल रही थी कि अचानक दोनों छत से गुजरती 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गई, जिससे कि वह झुलस कर घायल हो गई. परिजन उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. घायल बच्ची की चाचा नवीन कुमार ने बताया कि 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार छत के ऊपर से गुजरी है. बच्ची अंजान में तार के चपेट में आ गया जिससे कि वह घायल हो गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन