आग लगने से हजारों रुपया की फसल जलकर राख

Published at :17 Jan 2016 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से हजारों रुपया की फसल जलकर राख

आग लगने से हजारों रुपया की फसल जलकर राख सिकंदरा. थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में शनिवार की रात धान के पुंज में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिये जाने से हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी़ ग्रामीणों ने बताया की असमाजिक तत्वों के द्वारा गांव के बाहर बहियार में लगे पुंज […]

विज्ञापन

आग लगने से हजारों रुपया की फसल जलकर राख सिकंदरा. थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में शनिवार की रात धान के पुंज में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिये जाने से हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी़ ग्रामीणों ने बताया की असमाजिक तत्वों के द्वारा गांव के बाहर बहियार में लगे पुंज में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार पिछले तीन दिनों से आग लगाया जा रहा है़ जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम तकरीबन 8 बजे हीरा सिंह के धान के पुंज में आग लग गयी़ आग लगने से 15 हजार धान का पुआल पूरी तरह जल कर राख हो गया़ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाकर अधिक नुकसान होने से बचाया़ ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम में भी असामाजिक तत्वों ने श्याम ठाकुर के पुंज में आग लगा दी थी़ हालांकि ग्रामीणों द्वारा तुरंत आग पर काबू पा लिये जाने से कम नुकसान हुआ़ वहीं गुरुवार की शाम में भी बच्चू सिंह के खलिहान में भी आग लगा दी गयी़ जिसमे हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी़ पिछले तीन दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे आगजनी से गांव के किसान काफी परेशान हैं. वहीं रविवार को ग्रामीणों ने थाना में आवेदन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन