ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में ''ब्रह्माभोजन'' का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

Published at :03 May 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में ''ब्रह्माभोजन'' का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में 'ब्रह्माभोजन' का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

परमात्मा की स्मृति में बना भोजन है ”दुख भंजन”, मन को मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : बीके निशा

बड़हिया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बड़हिया सेवाकेंद्र में रविवार को ब्रह्माभोजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मोकामा सेवा केंद्र की संचालिका बीके निशा बहन ने ब्रह्माभोजन की महिमा पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह मात्र साधारण भोजन नहीं, बल्कि ईश्वर को अर्पित महाप्रसाद है, जिसे “दुख भंजन भोजन” कहा जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पवित्र भोजन उन साधकों द्वारा तैयार किया जाता है, जो निरंतर परमात्मा की स्मृति में रहते हैं. प्रभु को भोग लगाने के पश्चात वितरित होने वाला यह भोजन मन को शांति, संतोष और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. साथ ही यह आत्मा को शुद्ध कर जीवन में आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है. कार्यक्रम के समापन पर बड़हिया सेवा केंद्र की संचालिका बीके रोशनी बहन ने राजयोग ध्यान के महत्व को समझाया. उन्होंने बताया कि ध्यान के माध्यम से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकता है. उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर रामप्रवेश सिंह, घनश्याम सिंह, रामचरण भाई, बीके रामचंद्र प्रसाद, बीके राहुल, बीके पवन, बीके संजय, चंद्रकला माता, कुंदन माता, प्रेमा माता सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने अत्यंत श्रद्धा व आस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन