सुविधाओं से लैस होगा सदर अस्पताल, कायाकल्प की तैयारी हुई तेज

Published at :03 May 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
सुविधाओं से लैस होगा सदर अस्पताल, कायाकल्प की तैयारी हुई तेज

सुविधाओं से लैस होगा सदर अस्पताल, कायाकल्प की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन

अब दवा के लिए नहीं लगनी होगी लंबी कतार, मरीजों की सुविधा के लिए बनेगा आधुनिक वेटिंग रूम और ट्रॉमा सेंटर

अजीत कुमार सिंह़, लखीसराय

जिले के मुख्य सदर अस्पताल को लगातार अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है. इससे आने वाले दिनों में सदर अस्पताल एक नए स्वरूप में दिखेगा व यहां लोगों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी. अस्पताल परिसर में वातानुकूलित शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू), नया दवाखाना व वेटिंग रूम समेत अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण अंतिम चरण में है.

24 घंटे दवा व आधुनिक जांच की सुविधा

100 बेड वाले इस अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है. अस्पताल में ब्लड टेस्ट, ईसीजी, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी व्यवस्थाएं पहले से ही संचालित हैं. अब अस्पताल प्रशासन दिन-रात दवा उपलब्ध कराने की योजना पर विचार-विमर्श कर रहा है. वर्तमान में एएनसी जांच के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए, इस व्यवस्था को पीकू वार्ड के अंदर स्थानांतरित किया जा रहा है ताकि अन्य मरीजों को परेशानी न हो.

दवा काउंटरों का विस्तार व कूलर की व्यवस्था

अस्पताल के वर्तमान दवा काउंटर में पुरुषों के लिए पूर्व दिशा व महिलाओं के लिए पश्चिम दिशा में अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. इसके अतिरिक्त एक नया दवाखाना भी निर्मित किया गया है. हाल ही में डॉ. कुमार अमित के उपाधीक्षक बनने के बाद अस्पताल में बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं, जिससे भीषण गर्मी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिल रही है.

अधिकारी का कथन

इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में अब दो दवाखाने संचालित होंगे. एक ओपीडी समय तक रहेगा और दूसरा ओपीडी के बाद भी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराएगा. मरीजों को अब कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, दवाखाने के पीछे वेटिंग रूम बनाया गया है, जहाँ लोग बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे और नाम पुकारे जाने पर दवा ले सकेंगे. भविष्य में पुराने भवनों को तोड़कर नया भवन तैयार किया जाएगा और यहाँ ट्रॉमा सेंटर की भी स्थापना की जाएगी.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन