रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर का आयोजन फोटो : 12(रक्तदान करते लोग) जमुई . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को नगर क्षेत्र के महिसौड़ी स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद के जयंती पखवाड़ा के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन एडीएम चौधरी अनंत नारायण ने किया. […]
रक्तदान शिविर का आयोजन फोटो : 12(रक्तदान करते लोग) जमुई . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को नगर क्षेत्र के महिसौड़ी स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद के जयंती पखवाड़ा के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन एडीएम चौधरी अनंत नारायण ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडीएम श्री नारायण ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमलोग रक्तदान करके कई जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचा सकते है. हमसबों को वर्ष में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए. यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम होगी. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार व नगर मंत्री नीरज कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में लगभग 40 लोगों ने अपना रक्तदान किया है. उन्होंने बताया कि परिषद् के द्वारा जनहित में कई कार्य किये जा रहे और हर छह महीने में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा. रक्तदान कर हमलोग कई लोगों को जीवनदान दे सकते है. इस अवसर पर अवर निरीक्षक बुद्धदेव पासवान, सोनू रावत, गुड्डू कुमार, शुभम कुमार, मनीष कुमार साह, चंदन कुमार, विक्रम कुमार, छोटू पासवान, सनोज शर्मा समेत परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










