पुलिस ने लापता बच्चा को किया बरामद

Published at :17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने लापता बच्चा को किया बरामद

पुलिस ने लापता बच्चा को किया बरामद बरहट(जमुई) . मलयपुर थाना की पुलिस ने दो माह पूर्व बाढ़ (पटना) से लापता 8 वर्षीय बालक मंगल कुमार को रविवार को थाना क्षेत्र के गढ़वा कटौना निवासी ललन मोदी के घर से बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार मंगल कुमार पिता गया पासवान,साकिन अमरपुर,थाना बाढ़(पटना) पिछले दो […]

विज्ञापन

पुलिस ने लापता बच्चा को किया बरामद बरहट(जमुई) . मलयपुर थाना की पुलिस ने दो माह पूर्व बाढ़ (पटना) से लापता 8 वर्षीय बालक मंगल कुमार को रविवार को थाना क्षेत्र के गढ़वा कटौना निवासी ललन मोदी के घर से बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार मंगल कुमार पिता गया पासवान,साकिन अमरपुर,थाना बाढ़(पटना) पिछले दो माह से अपने घर से भटक जाने के कारण यत्र-तत्र घूम रहा था. इसी दौरान 20 दिन पूर्व गढ़वा कटौना निवासी ललन मोदी ट्रेन पर यात्रा करने के दौरान उसे अपने साथ लेकर अपने घर चला आया था और अपने औलाद की तरह पालन-पोषण कर रहा था. लेकिन मंगल कुमार अपने माता-पिता की याद में हर हमेशा रोता रहता था. ग्रामीणों ने ललन मोदी के घर में एक अज्ञात बच्चा के रहने की सूचना मलयपुर थाना को दी और थानाध्यक्ष ने ललन मोदी के घर पहुंच कर मंगल कुमार से पूछताछ की.मंगल कुमार ने किसी तरह पटना में रहने वाले अपने जीजा का नाम बताया और काफी प्रयास के बाद यह पता चल पाया कि वह बाढ़ का रहने वाला है जो दो माह पूर्व अपने घर से भटक गया था. पुलिस ने अविलंब इसकी सूचना बाढ़ थाना व मंगलवार के माता पिता को दी. जांच पड़ताल के पश्चात थानाध्यक्ष गोपाल सिंह ने मंगल कुमार को उसके परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन